Wednesday, October 21st, 2026

पचोर नगर की जलावर्धन योजना के लिए भूमि आवंटित

 भोपाल

राजगढ़ जिले के पचोर नगर की जलावर्धन योजना के लिए कलेक्टर राजगढ़ द्वारा भूमि आवंटित की गई है। योजना घटकों में जलशुद्धीकरण संयंत्र के लिए 1.50 हेक्टर एवं पानी की दो टंकियों के लिए 900 वर्ग मीटर और 225 वर्गमीटर के शासकीय भूखण्ड नगर परिषद् पचोर को आवंटित किये गये हैं।

पचोर में एशियन डेवलपमेंट बैंक की सहायता से जल प्रदाय योजना का काम चल रहा है। इस काम को मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी की परियोजना ईकाई भोपाल द्वारा करवाया जा रहा है।

आवंटित की गई भूमि पर 7.70 एम.एल.डी क्षमता का जल शुद्धि करण संयंत्र एवं 800 किलो लीटर 200 किलो लीटर क्षमता की दो उच्च स्तरीय टंकियों का निर्माण प्रस्तावित है।

 उल्लेखनीय है कि पचोर जल प्रदाय योजना की कुल लागत लगभग 42 करोड़ रूपये है। इसमें 10 वर्षों का संचालन एवं संधारण भी शामिल है। पचोर जल प्रदाय योजना के दिसंबर 2022 तक पूरा होने की संभावना है।

 

#जलावर्धन योजना

Source : Agency

पाठको की राय